Recruitment

UP Police Constable Answer Key 2024: आधिकारिक आंसर की जारी, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की 24 अगस्त की परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 12 से 16 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

By PMS News
Published on
UP Police Constable Answer Key 2024: आधिकारिक आंसर की जारी, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक
UP Police Constable Answer Key 2024: आधिकारिक आंसर की जारी, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 24 अगस्त 2024 को आयोजित हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। इससे पहले 23 अगस्त को आयोजित परीक्षा की आंसर-की भी जारी की गई थी। अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

दर्ज करा सकते हैं आंसर-की पर आपत्ति

बोर्ड ने आंसर-की के साथ-साथ आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी 12 से 16 सितम्बर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आंसर-की पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा अभ्यर्थियों को परीक्षा के उत्तर कुंजी में यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखे, तो उसे सुधारने का मौका प्रदान करती है।

महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा की विभिन्न तिथियों की आंसर-की जारी होने और आपत्तियां दर्ज कराने का शेड्यूल इस प्रकार है:

  1. 23 अगस्त: इस दिन की परीक्षा के लिए आपत्तियां 11 से 15 सितंबर तक दर्ज की जा सकेंगी।
  2. 24 अगस्त: इस दिन की परीक्षा की आपत्तियां 12 से 16 सितंबर तक दर्ज की जा सकेंगी।
  3. 25 अगस्त: अभ्यर्थी 13 से 17 सितंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
  4. 30 अगस्त: आपत्तियां 14 से 18 सितंबर तक दर्ज की जा सकती हैं।
  5. 31 अगस्त: अंतिम तिथि 15 से 19 सितंबर निर्धारित की गई है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: 60244 पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में 60244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। कुल मिलाकर करीब 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें से लगभग 15 लाख महिलाएं हैं। यूपी पुलिस ने 12,000 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं।

यह भी देखें ITBP Veterinary Staff Vacancy: ITBP वेटरनरी स्टाफ 10वीं पास भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

ITBP Veterinary Staff Vacancy: ITBP वेटरनरी स्टाफ 10वीं पास भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

यूपी पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को आगे के चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।

कैसे चेक करें यूपी पुलिस भर्ती आंसर-की

अभ्यर्थी अपनी आंसर-की चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. यहाँ फिर “Notice” लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 23 व 24 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की दोनों पालियों के प्रश्नों पर आपत्तियां प्रस्तुत करने हेतु लिंक। [ Notice Board ] के लिंक को खोलें।
  4. अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी भरें।
  5. आंसर-की डाउनलोड करें और उसे ध्यान से जांचें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आंसर-की नोटिस : Answer key Notice (uppbpb.gov.in)

यह भी देखें MP Police SI Bharti 2024: सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन यहाँ से होंगे

MP Police SI Bharti 2024: सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन यहाँ से होंगे

Leave a Comment