
2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने की खबरे इन दिनों सोशल मिडिया और व्हाट्सएप पर तेजी से फ़ैल रही है। कहा जा रहा है, कि इस दिन पूरी दुनिया 6 मिनट तक अंधेरे में डूब जाएगी। जिस बात से लोग बहुत डरे हुए हैं, और कई तरह-तरह की बाते बना रहे हैं, लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे भी हैं, जो इसे धार्मिक रूप से खतरनाक मान रहें हैं, जबकि कुछ इसे स्वास्थ्य और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष खतरा बता रहे हैं। इसलिए असली सच्चाई क्या है यह जानने के लिए हमारी द्वारा नीचे दी गई जानकारी पूरी तरह से पढ़ें।
वैदिक ज्योतिष और पंचांग क्या कहते हैं?
वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) और हिंदू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। किसी भी धार्मिक पंचांग या सरकारी ग्रह-नक्षत्र कैलेंडर में इस तारीख को ग्रहण की कोई जानकारी नहीं दी गई है। ना तो किसी मंदिर में सूतक काल रहेगा, और ना ही किसी पूजा-पाठ पर रोक लगेगी। इसका मतलब यह है कि यह दिन एक आम दिन की तरह रहेगा।
सूर्य ग्रहण कब और कैसे होता है?
सूर्य ग्रहण तब होता है, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं, और चंद्रमा सूर्य के सामने आकर उसकी रोशनी को कुछ समय के लिए ढक देता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इसके लिए तीन शर्तें ज़रूरी होती हैं, पहला, अमावस्या होनी चाहिए; दूसरा, राहु या केतु सूर्य और चंद्रमा के पास होने चाहिए, और तीसरा, यह घटना उस स्थान से दिखाई देनी चाहिए। अगर इनमें से कोई एक बात भी पूरी नहीं होती, तो सूर्य ग्रहण नहीं लगता।
2 अगस्त 2025 को ग्रहों की क्या स्थिति रहेगी?
अब बात करते हैं 2 अगस्त 2025 को ग्रहों की असली स्थिति की। इस दिन सूर्य कर्क राशि (Cancer) में रहेगा और उसके साथ बुध (Mercury) होगा। चंद्रमा तुला राशि (Libra) में होगा, जो सूर्य से बहुत दूर है। राहु कुंभ राशि (Aquarius) में और केतु सिंह राशि (Leo) में रहेगा, दोनों सूर्य और चंद्रमा से दूर हैं। इसका मतलब यह है, कि इस दिन न अमावस्या है, और न ही राहु-केतु सूर्य या चंद्रमा के पास हैं। इसलिए किसी भी तरह से ग्रहण नहीं लग सकता।
2025 में कब-कब लगेंगे असली सूर्य ग्रहण?
भारत के प्रमुख पंचांगों के अनुसार साल 2025 में सिर्फ दो सूर्य ग्रहण होंगे। पहला, 29 मार्च 2025 को लगेगा, जो एक पूरा सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। दूसरा, 21 सितंबर 2025 को लगेगा, जो आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, और यह भी भारत में नहीं दिखेगा। इन दोनों तारीखों के अलावा पूरे साल में कोई और सूर्य ग्रहण नहीं है।
2 अगस्त 2025 को क्या करना चाहिए?
चूंकि इस दिन कोई ग्रहण नहीं है, इसलिए आप सभी काम वैसे ही कर सकते हैं, जैसे किसी आम दिन करते हैं। आप पूजा-पाठ, मंदिर जाना, खाना बनाना, नहाना और गर्भवती महिलाओं की देखभाल जैसी सभी गतिविधियाँ सामान्य रूप से कर सकते हैं। किसी भी नियम या परहेज़ की ज़रूरत नहीं है।
मन को शांत करने के लिए क्या करें?
अगर किसी को फिर भी मन में डर या चिंता हो, तो वह शांत रहने के लिए गायत्री मंत्र या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सकता है। इससे मन को शांति मिलेगी, और डर भी दूर हो जाएगा। साथ ही यह समझना ज़रूरी है, कि अफवाहें बिना किसी आधार के फैलती हैं, और हमें सच्चाई को समझकर ही किसी बात पर भरोसा करना चाहिए।