
आईफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए गूगल मैप्स ने एक कमाल का नया फीचर निकाला है। अब अगर आपके स्क्रीनशॉट में कोई रेस्टोरेंट या जगह दिख रही है, तो गूगल मैप्स अपने आप उसे पहचान लेगा और आपको उसकी लोकेशन और नाम बता देगा। इससे आपको अपनी गैलरी में जाकर ढूंढने और फिर खुद से लोकेशन सर्च करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
Google Maps फीचर में आई नई तकनीकी
नया फीचर Google के Gemini AI पर आधारित है, जो iPhone यूजर्स के लिए Maps ऐप को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बनाता है। इस सुविधा के जरिए जब भी कोई यूजर सोशल मीडिया पर कोई दिलचस्प कैफे, रेस्टोरेंट या ट्रैवल डेस्टिनेशन देखता है और उसका स्क्रीनशॉट लेता है, तो अब उसे नाम या लोकेशन याद रखने की जरूरत नहीं होगी। Google Maps खुद उस स्क्रीनशॉट को स्कैन करेगा और उस स्थान की जानकारी प्रदर्शित करेगा।
Google Maps में एक विशेष Screenshots टैब शामिल किया गया है, जिसमें यूजर्स अपने सेव किए गए स्क्रीनशॉट्स देख सकते हैं। ये टैब “You” सेक्शन में मिलेगा और इसमें एक छोटा डेमो भी दिया गया है जो इस फीचर के काम करने का तरीका समझाता है।
कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल
इस फीचर का उपयोग करना बेहद सरल है। सबसे पहले Google Maps को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। इसके बाद ऐप खोलें और “You” सेक्शन में जाएं। यहां Screenshots नाम का एक नया सेक्शन दिखाई देगा। यदि आपने पहले से कोई स्क्रीनशॉट लिया हुआ है, तो यह फीचर उसे स्कैन कर लेगा और संबंधित लोकेशन की जानकारी आपको दिखाएगा।
स्क्रीनशॉट स्कैन होने के बाद एक रिव्यू स्क्रीन पॉप अप होगी, जिसमें यह दिखेगा कि Google ने कौन-सी जानकारी पहचानी है। आप चाहें तो इसे सेव कर सकते हैं, या अगर आपको यह जानकारी अनावश्यक लगे तो इसे स्किप भी किया जा सकता है।
एक बार सेव की गई लोकेशन, “Screenshots” लिस्ट में सेव हो जाती है, जिसे आप बाद में अपनी अन्य कस्टम लिस्ट्स में ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
फीचर की खास बातें जो इसे यूनीक बनाती हैं
यदि आप Google Maps को अपनी सभी फोटोज़ तक एक्सेस देने का परमिशन देते हैं, तो यह फीचर आपके नए स्क्रीनशॉट्स को ऑटोमैटिकली स्कैन करता है और एक यूजर-फ्रेंडली कैरोसेल व्यू में संभावित लोकेशन्स दिखाता है। इससे यूजर को तुरंत समझ में आ जाता है कि स्क्रीनशॉट में क्या जानकारी थी।
इसके साथ ही यह फीचर मैन्युअल इंटरैक्शन को भी सपोर्ट करता है। यूजर चाहें तो अपनी गैलरी से स्क्रीनशॉट चुनकर उसे स्कैन करवा सकते हैं। साथ ही एक Clear बटन भी दिया गया है जिससे यूजर इस फीचर को कभी भी ऑन या ऑफ कर सकता है।