Recruitment

GDS 2nd Merit List 2024 Date: इस दिन आएगी GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट, 44228 पदों पर होनी है भर्ती

इंडिया पोस्ट ऑफिस इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (BPM) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 44,228 रिक्त पदों को भरने की योजना बना रहा है। पहले चरण में, इंडिया पोस्ट ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर को छोड़कर सभी सर्किलों के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी।

By PMS News
Published on
GDS 2nd Merit List 2024 Date: इस दिन आएगी GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट, 44228 पदों पर होनी है भर्ती
GDS 2nd Merit List 2024 Date

GDS 2nd Merit List 2024 Date: यदि आपने भी ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2024 के लिए आवेदन किया है और दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. रिपोर्ट के मुताबिक, GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट तैयार कर ली गई है और इसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किया जाएगा। ये जानकारी उन हजारों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो पहली लिस्ट में स्थान नहीं बना सके थे और जिन्हें इस दूसरी लिस्ट का इंतजार है।

कट ऑफ के निर्धारण का तरीका

दूसरी मेरिट लिस्ट में कट ऑफ की उम्मीद थोड़ी कम हो सकती है। जैसा कि सभी जानते हैं, इंडिया पोस्ट GDS के लिए परिणाम 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार किए जाते हैं। यानी जिन उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा में बेहतर अंक हैं, उनके चयन की संभावनाएँ अधिक होती हैं। पहली मेरिट लिस्ट में कुछ उच्च कट ऑफ अंक थे, जिससे कई उम्मीदवार चयन से बाहर रह गए थे। अब दूसरी मेरिट लिस्ट में कट ऑफ के कम होने की संभावना है, जिससे अधिक उम्मीदवारों को चयन का मौका मिलेगा।

कितने पद भरे जाएंगे

इंडिया पोस्ट ऑफिस इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (BPM) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 44,228 रिक्त पदों को भरने की योजना बना रहा है। पहले चरण में इंडिया पोस्ट ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर को छोड़कर सभी सर्किलों के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी। जिन उम्मीदवारों का चयन पहली लिस्ट में हुआ है, उन्हें 6 सितंबर, 2024 तक अपने दस्तावेज़ों का सत्यापन कराना होगा। इसके बाद ही दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें बाकी बचे पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

GDS द्वितीय मेरिट सूची 2024 तिथि

हालांकि GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की सटीक तिथि की अभी तक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह लिस्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट को चेक करते रहें, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण सूचना उनसे छूट न जाए।

यह भी देखें Railway Station Master Bharti 2024: स्टेशन मास्टर के पदों पर बंपर भर्ती, यहाँ से आवेदन करें

Railway Station Master Bharti 2024: स्टेशन मास्टर के पदों पर बंपर भर्ती, यहाँ से आवेदन करें

GDS मेरिट लिस्ट 2024: पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवार की संख्या

पहली मेरिट लिस्ट में विभिन्न राज्यों से चयनित उम्मीदवारों की संख्या निम्नानुसार है:

  • आंध्र प्रदेश: 1355
  • असम: 892
  • बिहार: 2548
  • दिल्ली: 22
  • छत्तीसगढ़: 1336
  • झारखंड: 2095
  • गुजरात: 2030
  • हिमाचल प्रदेश: 708
  • ओडिशा: 2477
  • कर्नाटक: 1940
  • केरल: 2433
  • मध्य प्रदेश: 4008
  • उत्तर पूर्व सर्किल: 2171
  • महाराष्ट्र: 3166
  • पंजाब: 384
  • राजस्थान: 2716
  • तेलंगाना: 980
  • उत्तर प्रदेश: 4580
  • उत्तराखंड: 1238
  • पश्चिम बंगाल: 2540

कैसे डाउनलोड करें GDS 2nd Merit List 2024

जैसे ही दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर लॉगिन करके “GDS 2nd Merit List 2024” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इस लिस्ट में अपना नाम और विवरण देखकर उम्मीदवार अपनी योग्यता सुनिश्चित कर सकते हैं।

यह भी देखें SSC MTS Exam 2024 Admit Card: एमटीएस 9583 पदों का परीक्षा तिथि जारी यहां से एडमिट कार्ड होगा डाउनलोड

SSC MTS Exam 2024 Admit Card: एमटीएस 9583 पदों का परीक्षा तिथि जारी यहां से एडमिट कार्ड होगा डाउनलोड

Leave a Comment