News

फाइटर जेट और मिसाइल में क्या है अंतर? दोनों के क्या है काम देखें Fighter Jet vs Missile

क्या फाइटर जेट मिसाइल से ताकतवर होता है या सिर्फ दिखावटी रफ्तार का नाम है? जानिए दोनों की असली ताकत, तकनीक और युद्ध में इनके रोल का ऐसा विश्लेषण जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। पढ़ें पूरी तुलना, हर देशभक्त को जानना चाहिए ये अंतर

By PMS News
Published on
फाइटर जेट और मिसाइल में क्या है अंतर? दोनों के क्या है काम देखें Fighter Jet vs Missile
फाइटर जेट और मिसाइल में क्या है अंतर? दोनों के क्या है काम देखें Fighter Jet vs Missile

आज की आधुनिक जंगों में फाइटर जेट और मिसाइल दोनों ही अहम हथियार बन चुके हैं, और दोनों ही देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते है, लेकिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि इन दोनों में क्या अंतर है और किसका क्या काम होता है। आइए जानते हैं आसान भाषा में इनके बीच का फर्क।

यह भी देखें: भारत-पाक तनाव के बीच आर्मी चीफ को मिली ‘फुल पावर’ – कभी भी हो सकता है बड़ा एक्शन!

क्या होता है फाइटर जेट?

फाइटर जेट यानी लड़ाकू विमान, एक ऐसा युद्धक विमान होता है, जो तेज़ रफ्तार से उड़ान भर सकता है और हवा में दुश्मन के विमानों से लड़ सकता है। इसका निर्माण इस तरह किया जाता है कि यह न केवल दुश्मन के विमानों को नष्ट कर सके बल्कि ज़मीन पर मौजूद टारगेट्स को भी बम या मिसाइल के ज़रिए निशाना बना सके।

फाइटर जेट को आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया होता है जैसे:

  • सुपरसोनिक स्पीड (ध्वनि से तेज़ गति)
  • रडार सिस्टम
  • मिसाइल और बम ले जाने की क्षमता
  • दुश्मन की पकड़ से बचने के लिए स्टेल्थ तकनीक

भारत के प्रमुख फाइटर जेट्स में राफेल (Rafale), सुखोई-30MKI, तेजस (Tejas), मिराज-2000 और मिग-29 शामिल हैं।

यह भी देखें: पेट्रोल पंप पर बंद होंगे UPI पेमेंट – कल से इन शहरों में लागू होगा नया नियम!

मुख्य काम:

  • दुश्मन के विमानों से लड़ना
  • ज़मीन पर हमले करना
  • दुश्मन की निगरानी करना
  • युद्ध के समय हवाई सहायता देना

उदाहरण: राफेल, सुखोई-30, तेजस

क्या होती है मिसाइल?

मिसाइल एक खुद से चलने वाला युद्धक हथियार होती है, जिसे किसी लक्ष्य पर निशाना बना कर छोड़ा जाता है, यह ज़मीन, समुद्र या हवा से लॉन्च की जा सकती है और इसकी दिशा पहले से तय होती है, मिसाइलें अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए खुद ही अपना रास्ता तय करती है, और इनमें गाइडेंस सिस्टम लगा होता है।

भारत में प्रमुख मिसाइलें हैं:

  • अग्नि सीरीज (Agni series): लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें
  • पृथ्वी मिसाइल (Prithvi): शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल
  • ब्रह्मोस (BrahMos): सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल
  • आकाश (Akash): सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल

यह भी देखें: Indian Sarais Act 1867: क्या आप जानते हैं? किसी भी होटल का बाथरूम फ्री में यूज़ करना है आपका कानूनी हक

मुख्य काम:

  • दुश्मन की जगह या हथियार को नष्ट करना
  • लंबी दूरी से हमला करना
  • हवा, ज़मीन या पानी से लॉन्च किया जा सकता है

उदाहरण: ब्रह्मोस, अग्नि, अस्त्र, टॉमहॉक

यह भी देखें: Whatsapp पर आए फोटो से पूरा बैंक खाता खाली हो सकता है, क्या है ये डिजिटल फ्रॉड, जानें कैसे बचें

तुलना: फाइटर जेट बनाम मिसाइल

बिंदुफाइटर जेटमिसाइल
कौन चलाता हैपायलटखुद से चलती है
कितनी बार इस्तेमाल हो सकती हैकई बारसिर्फ एक बार
क्या हथियार ले जा सकती हैहाँनहीं, खुद हथियार है
खर्चबहुत ज़्यादाकम
मिशनदुश्मन से लड़ाई, निगरानीनिशाना लगाना और खत्म करना

Leave a Comment