
क्या आप एक केंद्रीय कर्मचारी है तो आपके लिए बड़ी खबर है जिसे सुनकर आप बहुत खुश होने वाला है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को जानकारी देने हुए कहा है कि अब से कर्मचारियों को केंद्र सरकार 30 दिन की अतिरिक्त छुट्टी देने वाली है।
जितेंद्र सिंह ने PTI की रिपोर्ट के आधार पर बताया है कि केंद्रीय सिविल सेवा नियम, 1972 के तहत कर्मचारी को कई प्रकार की 30 छुट्टियां मिलती है। 20 दिन की छुट्टी निजी काम के लिए, 8 दिन कैसुअल लीव और 2 दिन की प्रतिबंधित छुट्टी ले सकते हैं।
यह भी देखें- हरियाणा में सरकारी नौकरी की बहार! ग्रुप D के 7596 पदों पर भर्ती – जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
अब माता-पिता की देखभाल के लिए ले सकेंगे छुट्टी
केंद्र सरकार के नए नियम के तहत सरकारी कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत छुट्टी का इस्तेमाल अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल के लिए कर सकते हैं। इससे अब कर्मचारी कभी भी किसी भी समय अपने माता-पिता को देखने के लिए छुट्टी ले सकते हैं।
कर्मचारियों को मिलती ये सुविधाएं!
सरकारी कर्मचारियों को कई तरह की महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ मिलता है।
- स्वास्थ्य सुविधा- सरकारी कर्मचारियों को CGHS के तहत सस्ती दवाएं और इलाज का लाभ भी मिलता है साथ ही परिवार को भी दिया जाता है।
- मातृत्व/पितृत्व अवकाश- इसके लिए पुरुषों को 15 दिन की पैटरनिटी लीव और महिलाओं को 6 महीने की मैटरनिटी लीव मिलती है।
- पेंशन एवं अन्य लाभ- कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ तो मिलता है ही साथ ही ग्रेचुएटी के लाभ के साथ अन्य लाभ भी मिलते हैं।
8वां वेतन आयोग, केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी!
इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों को एक और लाभ मिलने वाला है। सुनने में आ रहा है कि सरकार बहुत जल्द 8वां वेतन आयोग लाने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है की अगले साल 1 जनवरी 2026 से ऐसे लागू किया जा सकता है। यदि सच में ऐसा हो जाता है कर्मचारियों के वेतन में शानदार बढ़ोतरी हो सकती है।